प्रतापगढ़: सीमेंट के पिलर में गमछे से बांधा हुआ शव मिला, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस
उप्र के प्रतापगढ़ जनपद में 2 फीट सीमेंट के पिलर में गमछे से बांधा हुआ शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गई। यहाँ गमछा से गले से बांधा हुआ एक व्यक्ति का शव मिला।
प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट
प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ जनपद में 2 फीट सीमेंट के पिलर में गमछे से बांधा हुआ शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गई। यहाँ गमछा से गले से बांधा हुआ एक व्यक्ति का शव मिला।
मृतक के परिजनों ने पिलर से बांधा हुआ शव को बिना पुलिस को सूचना दिये अपने आवास ले गई। बाद में बाघराय पुलिस सूचना पाते ही घटना घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनो से मिली जानकारी मृतक राजकुमार (50) के पांच बच्चे (तीन लड़के दो लड़कियां) हैं। पुलिस व फॉरेंसिक टीम साक्ष्य खंगालने में जुटी है। मामला बाघराय थाना भोला सिंह का पुरवा इलाके का है।


