प्रतीक यादव का पोस्टमार्टम पूरा, लखनऊ में बढ़ी हलचल, आवास ले जाया जाएगा पार्थिव शरीर

Prateek Yadav का पोस्टमार्टम पूरा हो गया है। Akhilesh Yadav पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। संदिग्ध प्वाइजनिंग की आशंका के बीच रिपोर्ट का इंतजार जारी है।

प्रतीक यादव का पोस्टमार्टम पूरा, लखनऊ में बढ़ी हलचल, आवास ले जाया जाएगा पार्थिव शरीर
Published By- A.K. Mishra

लखनऊ/जनमत न्यूज़:- समाजवादी पार्टी प्रमुख Akhilesh Yadav के सौतेले भाई Prateek Yadav के निधन के बाद लखनऊ में राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। बुधवार सुबह निधन के बाद उनका पोस्टमार्टम पूरा कर लिया गया है और अब पार्थिव शरीर को उनके आवास ले जाया जाएगा। 

प्रतीक यादव की मौत के बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे. इस दौरान अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जो भी कानूनी रास्ता है, उसे अपनाना चाहिए. उन्होंने कहा कि बहुत ही अच्छा लड़का था, अब हमारे बीच वह नहीं हैं. वहीं उनसे जब प्रतीक यादव से आखिरी मुलाकात को लेकर सवाल किया गया तो अखिलेश यादव ने कहा कि तारीख तो नहीं बता सकता मैं. लेकिन करीब दो महीने पहले हमारी मुलाकात हुई थी. तब भी मैंने कहा था कि अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखो. बता दें कि बुधवार की सुबह प्रतीक यादव की मौत हो गई. प्रतीक को लखनऊ के सिविल अस्पताल ब्रॉट डेड लाया गया था. वहीं प्रतीक यादव की मौत की सूचना मिलने के बाद उनकी पत्नी अपर्णा यादव दिल्ली से लखनऊ के लिए रवाना हो गई हैं

पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे अखिलेश यादव

प्रतीक यादव की मौत की खबर मिलते ही अखिलेश यादव पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि “वह बहुत अच्छे इंसान थे और अपनी मेहनत से आगे बढ़ना चाहते थे। अब वह हमारे बीच नहीं हैं, यह बेहद दुखद है।”
अखिलेश यादव ने बताया कि उनकी प्रतीक से करीब दो महीने पहले मुलाकात हुई थी और तब उन्होंने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह भी दी थी।

सपा कार्यालय और लखनऊ में बढ़ी सुरक्षा

प्रतीक यादव के निधन के बाद समाजवादी पार्टी कार्यालय के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस ने कई इलाकों में बैरिकेडिंग की है। वहीं सपा नेता Shivpal Singh Yadav भी पार्टी कार्यालय पहुंचे, जहां बंद कमरे में बैठक हुई।

संदिग्ध प्वाइजनिंग की आशंका

सूत्रों के मुताबिक, शुरुआती जांच में “सस्पेक्ट प्वाइजनिंग” की आशंका जताई जा रही है। हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम और विस्तृत मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। यह भी संभावना जताई जा रही है कि किसी दवा का रिएक्शन, फूड प्वाइजनिंग या अन्य स्वास्थ्य समस्या कारण हो सकती है।

किचन में अचेत मिले थे प्रतीक यादव

जानकारी के अनुसार, बुधवार तड़के करीब चार बजे प्रतीक यादव अपने घर के किचन में अचेत अवस्था में मिले थे। इसके बाद उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए KGMU भेजा गया।

दिल्ली से लखनऊ पहुंच रहीं अपर्णा यादव

प्रतीक यादव की पत्नी Aparna Yadav घटना के समय दिल्ली में थीं। पति के निधन की सूचना मिलते ही वह लखनऊ के लिए रवाना हो गईं। बताया जा रहा है कि अपर्णा यादव के भाई अमन बिष्ट ही प्रतीक यादव को अस्पताल लेकर पहुंचे थे।

बीजेपी और सपा ने रद्द किए कार्यक्रम

प्रतीक यादव के निधन पर उत्तर प्रदेश भाजपा और समाजवादी पार्टी दोनों ने अपने कई कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। मुख्यमंत्री Yogi Adityanath, डिप्टी सीएम Keshav Prasad Maurya समेत कई नेताओं ने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त किया है।

राजनीति से दूर रखते थे खुद को

38 वर्षीय प्रतीक यादव दिवंगत Mulayam Singh Yadav और साधना गुप्ता के बेटे थे। उन्होंने लीड्स यूनिवर्सिटी, लंदन से MBA किया था और बिजनेस व फिटनेस सेक्टर से जुड़े हुए थे। वह सक्रिय राजनीति से दूरी बनाए रखते थे, जबकि उनकी पत्नी अपर्णा यादव भाजपा की सक्रिय नेता हैं।