वडनगर से वाराणसी के लिए निकली सेवा संकल्प यात्रा पहुंची अयोध्या, भाजपा नेता विनोद जायसवाल ने किया स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजयुमो की ओर से वडनगर से वाराणसी तक निकाली जा रही ‘सेवा संकल्प यात्रा’ सोमवार को उप्र के अयोध्या जनपद पहुंची।

वडनगर से वाराणसी के लिए निकली सेवा संकल्प यात्रा पहुंची अयोध्या, भाजपा नेता विनोद जायसवाल ने किया स्वागत
Published By- Diwaker Mishra

अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट

अयोध्या/जनमत न्यूज़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजयुमो की ओर से वडनगर से वाराणसी तक निकाली जा रही ‘सेवा संकल्प यात्रा’ सोमवार को उप्र के अयोध्या जनपद पहुंची। गरुड़ द्वार पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी विनोद जायसवाल ने यात्रा में शामिल युवाओं और सेवा यात्रियों का स्वागत किया।

इस दौरान सदर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता समेत भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। विनोद जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक जीवन यात्रा सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा है।

उन्होंने दावा किया कि 2027 में भाजपा 300 से अधिक सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत के साथ फिर सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि मोदी-योगी के नेतृत्व में प्रदेश विकास और सुशासन की दिशा में आगे बढ़ रहा है।