अयोध्या: निषाद पंचायती वंश मंदिर पर होली मिलन समारोह, संतोष निषाद को चुना गया निषाद समाज का अध्यक्ष
उप्र के अयोध्या जनपद के भरतकुंड स्थित नंदीग्राम में निषाद वंश पंचायती मंदिर के प्रांगण में आयोजित होली मिलन समारोह और विचार गोष्ठी में निषाद समाज ने सर्वसम्मति से संतोष निषाद को आगामी पांच वर्षों के लिए अध्यक्ष चुना है।
अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट
अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र के अयोध्या जनपद के भरतकुंड स्थित नंदीग्राम में निषाद वंश पंचायती मंदिर के प्रांगण में आयोजित होली मिलन समारोह और विचार गोष्ठी में निषाद समाज ने सर्वसम्मति से संतोष निषाद को आगामी पांच वर्षों के लिए अध्यक्ष चुना है।
इस अवसर पर समाज के लोगों ने संतोष निषाद का भव्य मालाओं से स्वागत किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष संतोष निषाद ने सभी समाजबंधुओं का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा, "हम समाज के लिए निरंतर कार्य करते आ रहे हैं और करते रहेंगे।
आज समाज के लोगों के साथ-साथ महाराज जी ने भी मुझे आशीर्वाद देकर एक बार फिर यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। इस दौरान संतोष निषाद ने एक महत्वपूर्ण मांग रखी।
उन्होंने कहा कि 5 अप्रैल को महाराजा निषाद राज की जयंती समारोह को भव्य रूप देने के लिए राम जन्मभूमि मंदिर में स्थापित निषाद राज की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के संबंध में राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र से वार्ता की जाएगी।
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अयोध्या के टेढ़ी बाजार का नाम बदलकर निषाद राज चौराहा रखा गया है, इसलिए मंदिर परिसर में भगवान निषाद राज की मूर्ति पर माल्यार्पण की अनुमति मिलना आवश्यक है, ताकि इस आयोजन को और भी गरिमामय बनाया जा सके। इस मौके पर मंजीत निषाद, विनोद निषाद,विजय निषाद, लक्ष्मण निषाद दास,आदि अन्य सम्मानित लोग मौजूद रहे।

Janmat News 
