कन्नौज में खूनी तांडव, लूट का विरोध करने पर फैक्ट्री मालिक को बदमाशों ने मारा चाकू; हालत गंभीर
उप्र के कन्नौज जनपद के सौरिख में लूट का विरोध करने पर अलमारी फैक्ट्री के मालिक को बदमाशों ने चाकू मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया। गंभीर हालत में फैक्ट्री मालिक कानपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने तीन संदिग्धों को दबोचा है।
कन्नौज से अश्विनी पाठक की रिपोर्ट
कन्नौज/जनमत न्यूज़। उप्र के कन्नौज जनपद के सौरिख में लूट का विरोध करने पर अलमारी फैक्ट्री के मालिक को बदमाशों ने चाकू मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया। गंभीर हालत में फैक्ट्री मालिक कानपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने तीन संदिग्धों को दबोचा है।
मिली जानकारी के अनुसार जनपद के सौरिख कस्बे के सकरावा रोड पर बीती रात उस समय चीख पुकार मच गई, जब आधा दर्जन बदमाशों ने लूट के इरादे से एक अलमारी फैक्ट्री पर धावा बोल दिया।
विरोध करने पर वेखौफ़ बदमाशों ने फैक्ट्री मालिक और चालक पर चाकू और लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देकर बदमाश मौके पर अपना ऑटो और डीसीएम छोड़कर भाग निकले। गंभीर रूप से घायल फैक्ट्री मालिक को कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बता दें कि सौरिख कस्बे के ज्ञानोदय नगर निवासी पंकज दुबे की नगला कन्हाई के पास जीके अलमारी के नाम से फैक्ट्री है, जहां बीती रात करीब 10:00 बजे फैक्ट्री के बाहर एक ऑटो और एक खाली डीसीएम आकर रुकी।
संदिग्ध वाहनों को देख फैक्ट्री के चालक पवन ने उन्हें रोकने की कोशिश की, जिसपर बदमाशों ने गाली गलौज शुरू कर दिया। शोर सुनकर अंदर से फैक्ट्री मालिक पंकज दुबे भी बाहर आए। बदमाशों ने खुद को गिरता देख हमला बोल दिया।
संघर्ष के दौरान एक बदमाश ने पंकज दुबे की पीठ में पीछे से चाकू घोंप दिया। जबकि चालक पवन के कंधे पर चाकू और लोहे की रॉड से बदमाशो हमला किया।
घटना को लेकर सौरिख थाना प्रभारी जयंती गंगवार ने बताया कि घटना स्थल से बरामद डीसीएम ऑटो और सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर कठोर कारवाई की जाएगी।

Janmat News 
