फतेहपुर की BJP जिला उपाध्यक्ष पर ठगी का केस दर्ज, बालू खनन का ठेका दिलाने के नाम पर की ठगी
उप्र के फतेहपुर जनपद की बीजेपी की जिला उपाध्यक्ष रेखा मिश्रा और उनके पति अवधेश मिश्रा के खिलाफ 2.37 करोड़ रुपये की ठगी का मामला दर्ज किया गया है।
फतेहपुर से भीमशंकर की रिपोर्ट
फतेहपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के फतेहपुर जनपद की बीजेपी की जिला उपाध्यक्ष रेखा मिश्रा और उनके पति अवधेश मिश्रा के खिलाफ 2.37 करोड़ रुपये की ठगी का मामला दर्ज किया गया है।
आरोप है कि दोनों ने एक व्यक्ति को बालू खनन का ठेका दिलाने और जमीन में निवेश कराने के नाम पर बड़ी रकम ठग ली। कानपुर के कोहना थाना क्षेत्र में मुकदमा दर्ज हुआ है।
पीड़ित नारायण प्रसाद सुलतानिया कहना है कि खुद को उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रहे एक नेता का करीबी बताकर बालू खनन का ठेका दिलाने का भरोसा दिलाया था लेकिन न तो ठेका मिला और न ही निवेश का कोई फायदा हुआ। मामले में FIR दर्ज होने के बाद अब जांच तेज होने की संभावना है और राजनीतिक हलकों में भी हलचल बढ गई है।

Janmat News 
