सीतापुर: कच्ची दीवार बनी काल, मलबे में दबकर बकरा और बछड़े की मौत; एक व्यक्ति गंभीर घायल
उप्र के सीतापुर जनपद के सदरपुर थाना क्षेत्र के उमरापुर गांव में देर रात करीब 2 बजे कच्ची दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया। अचानक दीवार ढहने से 40 वर्षीय भोला पुत्र रामचेले गंभीर रूप से घायल हो गए
सीतापुर से अनूप पांडेय की रिपोर्ट
सीतापुर/जनमत न्यूज़। उप्र के सीतापुर जनपद के सदरपुर थाना क्षेत्र के उमरापुर गांव में देर रात करीब 2 बजे कच्ची दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया। अचानक दीवार ढहने से 40 वर्षीय भोला पुत्र रामचेले गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक बकरा और गाय के बछड़े की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद गांव में हड़कंप मच गया। घायल भोला को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलने पर क्षेत्रीय लेखपाल भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
रात के अंधेरे में हुए इस हादसे ने परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ तोड़ दिया। अब घायल की हालत को लेकर परिजनों में चिंता बनी हुई है।



