प्रतापगढ़ पहुंचे AICC पर्यवेक्षक विधायक मनीष यादव, कहा- एक नवंबर को दिल्ली में होगी ऐतिहासिक रैली
राजस्थान के विधायक और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के पर्यवेक्षक मनीष यादव बुधवार को उप्र के प्रतापगढ़ जनपद पहुंचे। जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट
प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। राजस्थान के विधायक और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के पर्यवेक्षक मनीष यादव बुधवार को उप्र के प्रतापगढ़ जनपद पहुंचे। जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
इस दौरान विधायक मनीष यादव ने कहा कि एक नवंबर को दिल्ली में इंडिया गठबंधन की ऐतिहासिक रैली होने जा रही है, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे।
उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी षडयंत्र कर देश में अराजकता फैला रही है और लोकतांत्रिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है।
चुनाव आयोग पर भी सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि आज चुनाव आयोग का जवाब बीजेपी देती है, जो लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में इस दौरे को लेकर खासा उत्साह देखा गया।



