मुजफ्फरनगर के खालापार थाने में ASP सिद्धार्थ मिश्रा ने पुलिसकर्मियों के साथ की गोष्ठी, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और पुलिस कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ मिश्रा ने थाना खालापार पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ गोष्ठी आयोजित की।
मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट
मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और पुलिस कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ मिश्रा ने थाना खालापार पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ गोष्ठी आयोजित की।
गोष्ठी के दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए अपने कर्तव्यों का जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ निर्वहन करने पर जोर दिया।
साथ ही क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने, पुलिस व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने तथा आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहकर कार्य करने के निर्देश दिए।
मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा थानों पर आयोजित ऐसी गोष्ठियों का उद्देश्य पुलिसकर्मियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना और जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखना है।



