Aaj Ka Rashifal 23 October 2025: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, जानें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

Aaj ka Rashifal 23 October 2025: जानें आज का राशिफल, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सतर्क। मेष से मीन तक सभी राशियों का पूरा हाल।

Aaj Ka Rashifal 23 October 2025: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, जानें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल
Published By- A.K. Mishra

Aaj Ka Rashifal 23 October 2025 (जनमत न्यूज़) : आज 23 अक्टूबर 2025, गुरुवार का दिन ग्रहों की दृष्टि से कई राशियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आया है। कुछ राशि वालों को वित्तीय लाभ मिल सकता है तो कुछ को स्वास्थ्य और निवेश को लेकर सतर्क रहना होगा।
ग्रहों की स्थिति: गुरु कर्क राशि में, शुक्र कन्या राशि में नीच के हैं। सूर्य, बुध, मंगल और चंद्रमा तुला राशि में गोचर कर रहे हैं। राहु कुंभ और शनि मीन राशि में भ्रमणशील हैं। आइए जानते हैं — आज का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 

मेष राशि (Aries)

स्वास्थ्य पर ध्यान दें, विशेषकर जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। नौकरी की स्थिति सामान्य रहेगी। प्रेम और संतान पक्ष मध्यम रहेगा। व्यापार लगभग ठीक चलेगा।
उपाय: सूर्य देव को जल अर्पित करें।

वृषभ राशि (Taurus)

दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा, परंतु अंत में सफलता आपकी होगी। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। प्रेम, संतान और व्यापार मध्यम गति से आगे बढ़ेंगे।
उपाय: लाल वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि (Gemini)

मानसिक अस्थिरता बनी रह सकती है। किसी बड़े निर्णय को टालना बेहतर रहेगा। विद्यार्थी पढ़ाई में मन लगाएं। प्रेम और संतान स्थिति मध्यम। व्यापार स्थिर रहेगा।
उपाय: लाल वस्तु का दान करें।

कर्क राशि (Cancer)

गृहकलह और घरेलू तनाव की संभावना है। भूमि, भवन या वाहन की खरीदारी में अड़चनें आएंगी। प्रेम और व्यापार सामान्य रहेंगे।
उपाय: पीली वस्तु पास रखें।

सिंह राशि (Leo)

पराक्रम का परिणाम अच्छा मिलेगा, लेकिन अति आत्मविश्वास नुकसान दे सकता है। प्रेम-संबंध स्थिर रहेंगे। व्यापार मध्यम रहेगा।
उपाय: पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि (Virgo)

धन हानि के संकेत हैं, इसलिए निवेश या जोखिम भरे कार्यों से बचें। जुआ, सट्टा या लॉटरी से दूर रहें। प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी।
उपाय: शनिदेव की आराधना करें।

तुला राशि (Libra)

मानसिक बेचैनी और हल्की शारीरिक परेशानी बनी रह सकती है, लेकिन कोई बड़ी समस्या नहीं। प्रेम और व्यापार अनुकूल रहेंगे।
उपाय: शनिदेव को प्रणाम करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

सिर दर्द या आंखों से संबंधित परेशानी हो सकती है। फिर भी प्रेम और व्यापार का पक्ष मजबूत रहेगा। लाभ के योग बन रहे हैं।
उपाय: पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि (Sagittarius)

आय में उतार-चढ़ाव रहेगा। यात्रा थकान भरी लेकिन फलदायी होगी। प्रेम और संतान पक्ष सामान्य रहेगा। व्यापार सही दिशा में चल रहा है।
उपाय: सूर्य देव को जल दें।

मकर राशि (Capricorn)

कानूनी मामलों से दूर रहें। व्यवसाय में हल्का उतार-चढ़ाव रहेगा लेकिन बड़ा नुकसान नहीं होगा। प्रेम और व्यापार स्थिर रहेंगे।
उपाय: मां काली की पूजा करें।

कुंभ राशि (Aquarius)

यात्रा थकान भरी हो सकती है। धर्म-कर्म में अति न करें। अपमानित होने का भय रहेगा, इसलिए संयम रखें। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार मध्यम। उपाय: हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि (Pisces)

दिन सावधानी से बिताएं। चोट या दुर्घटना की संभावना है। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। प्रेम और व्यापार सामान्य रहेंगे।
उपाय: मां काली को प्रणाम करें।