पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले के बाद उद्योग व्यापार मंडल के कार्यकर्ताओं ने फूंका आतंकियों का पुतला

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले से आक्रोशित जिले के उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने घंटाघर के सामने जीटी रोड पर आतंकियों का पुतला फूंकते हुए जमकर नारेबाजी की है।

पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले के बाद उद्योग व्यापार मंडल के कार्यकर्ताओं ने फूंका आतंकियों का पुतला
REPORTED BY - NAND KUMAR, PUBLISHED BY - MANOJ KUMAR

एटा/जनमत। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले से आक्रोशित जिले के उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने घंटाघर के सामने जीटी रोड पर आतंकियों का पुतला फूंकते हुए जमकर नारेबाजी की है। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत के प्रत्येक नागरिक में आक्रोश पनप रहा है। ऐसे में एटा जिले के उद्योग व्यापार मंडल के कार्यकर्ताओं ने भी आक्रोश जताते हुए कायराना हमले को अंजाम देने वाले आतंकियों का पुतला फूंकते हुए नाराजगी व्यक्त की है। साथ ही केंद्र सरकार से कठोर कार्यवाही की मांग की है। आक्रोशित उद्योग व्यापार मंडल के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए हाथ में तख्तियां थाम कर पुतला फूंका और हमले की निंदा करते हुए घटना पर रोष जताया है। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अतुल राठी के नेतृत्व में एटा शहर में पुतला फूंका गया। दरअसल जम्मू कश्मीर के बैसारन में कायर आतंकियों ने पिकनिक स्पॉट पर धर्म पूछते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना में कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात समेत कई राज्यों के नागरिकों की मौत हुई है और कई पर्यटक घायल हुए हैं।वहीं सैकड़ों पर्यटकों छुपते छुपाते अपनी जान बचाई है।

उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अतुल राठी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए बताया कि पहलगाम में आतंकियों ने जिस घटना को अंजाम दिया है उसमें 27 लोग मारे गए हैं। उसमें उत्तर प्रदेश के कानपुर के एक व्यापारी की भी मौत हुई है। व्यापारी इस घटना से आक्रोशित है। उन्होंने मांग की है कि जिस तरह पाकिस्तान में घुस कर भारत ने जवाब दिया था उसी तरह इस घटना का भी जवाब दिया जाए और बदला लिया जाए।