भदोही में हुआ शत्रु सम्पति का खुलासा, अंग्रेज साहब के नाम दर्ज है कई बीघे जमीन
उप्र के भदोही जनपद की औराई तहसील के खमरिया नगर पंचायत क्षेत्र में शत्रु सम्पति का खुलासा हुआ है। कई बीघे की यह जमीन आज की तारीख में वान फोर्ट साहब अंग्रेज के नाम से सक्रमणिम भूमिधरी के रूप में दर्ज है।
भदोही से आनन्द तिवारी की रिपोर्ट
भदोही/जनमत न्यूज़। उप्र के भदोही जनपद की औराई तहसील के खमरिया नगर पंचायत क्षेत्र में शत्रु सम्पति का खुलासा हुआ है। कई बीघे की यह जमीन आज की तारीख में वान फोर्ट साहब अंग्रेज के नाम से सक्रमणिम भूमिधरी के रूप में दर्ज है।
IGRS पोर्टल के माध्यम से खुलासा हुआ है कि यह जमीन कई गाटे में दर्ज है। आराजी उक्त जमीन पर वड़े कालीन व्यवसायी का कब्जा है जबकी शत्रु सम्पति का रख रखाव सरकार के कब्जे से होता है।
ऐसे मामले को अधिकारी नजर अन्दाज करते है। सरकार से वेतन लेने वाले अधिकारी कर्मचारी अपने जिम्मेदारीयो से विमुख हुए हैं। कानून व्यवस्था का पालन कराने के बजाय मामले दबाने में ज्यादा दिलचस्पी रखते हैं। जब मामला ममीडिया के बाद उच्च अधिकारियो के संज्ञान में आया तो भगदड़ मच गई है।


