अलीगढ: ड्रग्स की तस्करी करने वाली महिला समेत पांच लोग गिरफ्तार, 80 लाख रुपए की हेरोइन बरामद
उप्र की अलीगढ व आगरा ANTF पुलिस की संयुक्त टीमों ने हेरोइन की तस्करी करने वाली एक महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान 80 लाख रुपए की हेरोइन बरामद की गई है।
अलीगढ से अजय कुमार की रिपोर्ट
अलीगढ/जनमत न्यूज़। उप्र की अलीगढ व आगरा ANTF पुलिस की संयुक्त टीमों ने हेरोइन की तस्करी करने वाली एक महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान 80 लाख रुपए की हेरोइन बरामद की गई है।
अलीगढ़ के थाना रोरावर और आगरा जिले की ANTF पुलिस की संयुक्त टीमों के द्वारा हेरोइन की तस्करी करने वाले गैंग की एक महिला समेत पांच लोगों को 80 लाख की हीरोइन की तस्करी करने के दौरान गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने गिरफ्तार किए गए हेरोइन तस्करों के कब्जे से 846 ग्राम हीरोइन समेत 4 लाख 25 हजार रूपये नगद और 2 स्कूटी सहित एक चार पहिया वाहन बरामद किया गया है। पुलिस मामले में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई करने में जुटी है।
इस संबंध में क्षेत्र अधिकारी धनंजय सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की कुछ ड्रग माफिया डिलीवरी देने के लिए आए है।
इस उक्त सूचना पर आगरा जिले की ANTF और थाना रोरावर पुलिस की संयुक्त टीमों के द्वारा ड्रग माफियाओं की घेराबंदी की गई। इस दौरान जब ड्रग माफियाओं के द्वारा जब डिलीवरी की जा रही थी। तभी संयुक्त टीमों ने कुछ लोगो को हिरासत में लिया गया।
पुलिस नें हिरासत में दिए गए लोगों के कब्जे से 846 ग्राम हेरोइन बरामद की गई जिसकी बाजारू कीमत करीब 80 लाख रुपए है। इसके साथ ही ड्रग की तस्करी कर कमाए गए चार लाख 25 हजार रूपये बरामद किए हैं।
पुलिस नें मौके से दो स्कूटी और एक चार पहिया वाहन भी अपनी गिरफ्त में लिया है, पुलिस और आगरा ANTF द्वारा वहांन की प्रॉपर चेकिंग की गई। पुलिस नें मौके से एक महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है मामले में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई पुलिस द्वारा की जा रही है।


