औरैया: पिस्टल-फरसा के साथ वीडियो बनाना पड़ा महंगा, आरोपी ज्ञानचंद शुक्ला उर्फ भूरे गिरफ्तार

उप्र के औरैया जनपद में सोशल मीडिया पर पिस्टल-फरसा के साथ वीडियो बनाना महंगा पड़ गया। जनपद की अजीतमल पुलिस ने आरोपी ज्ञानचंद शुक्ला उर्फ भूरे को गिरफ्तार कर लिया है।

औरैया: पिस्टल-फरसा के साथ वीडियो बनाना पड़ा महंगा, आरोपी ज्ञानचंद शुक्ला उर्फ भूरे गिरफ्तार
Published By- Diwaker Mishra

औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट

औरैया/जनमत न्यूज़। उप्र के औरैया जनपद में सोशल मीडिया पर पिस्टल-फरसा के साथ वीडियो बनाना महंगा पड़ गया। जनपद की अजीतमल पुलिस ने आरोपी ज्ञानचंद शुक्ला उर्फ भूरे को गिरफ्तार कर लिया है।

पूछताछ में पिस्टल प्लास्टिक की और फरसा चारा काटने की मशीन के गड़ासे से बना निकला। मेले से खरीदी नकली पिस्टल लेकर वायरल वीडियो बनाया गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।