पोखर में डूबने से किशोर की मौत, पुलिस जांच में जुटी

डबकोरा गांव निवासी नितिन (15 वर्ष) पुत्र अनिल सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में गांव के पोखर में डूब गया।

पोखर में डूबने से किशोर की मौत, पुलिस जांच में जुटी
PUBLISHED BY MANOJ KUMAR

बुलन्दशहर से सत्यवीर सिंह की रिपोर्ट —

बुलंदशहर/जनमत न्यूज। जनपद बुलंदशहर के जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में पोखर में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई, जिससे इलाके में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार डबकोरा गांव निवासी नितिन (15 वर्ष) पुत्र अनिल सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में गांव के पोखर में डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मां की डांट से आहत होकर किशोर ने आत्मघाती कदम उठाया। बताया जा रहा है कि मृतक की मां खुर्जा स्थित पॉटरी उद्योग में काम करती हैं।

परिजनों के अनुसार तीन वर्ष पहले मृतक के पिता अनिल की भी पोखर में डूबने से मौत हो चुकी है। इस घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

सूचना मिलने पर जहांगीराबाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।