अलीगढ़: बाइक सवार पति-पत्नी व दो बच्चों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, एक बच्चे की मौके पर ही मौत

उप्र के अलीगढ़ जिले के एटा दिल्ली हाईवे पर बाइक सवार पति-पत्नी समेत दो बच्चों को अज्ञात वाहन ने पीछे से रौंद दिया। घटना जनपद के थाना रोरावर क्षेत्र के एटा बाईपास चगोला गांव के पास हुई।

अलीगढ़: बाइक सवार पति-पत्नी व दो बच्चों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, एक बच्चे की मौके पर ही मौत

अलीगढ़ से अजय कुमार की रिपोर्ट

अलीगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के अलीगढ़ जिले के एटा दिल्ली हाईवे पर बाइक सवार पति-पत्नी समेत दो बच्चों को अज्ञात वाहन ने पीछे से रौंद दिया। घटना जनपद के थाना रोरावर क्षेत्र के एटा बाईपास चगोला गांव के पास हुई।

जानकारी के अनुसार दर्दनाक हादसे में एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। एक्सीडेंट की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई है।हादसे में घायल पति-पत्नी और बच्चे को आनन फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने घायलों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात वाहन समेत चालक की तलाश में जुटी है।