औरैया: मिट्टी से भरे ट्रैक्टर ने स्कूली छात्रा को मारी टक्कर, छात्रा गंभीर रूप से घायल

उप्र के औरैया जनपद के फफूंद में मिट्टी से भरे ट्रैक्टर ने स्कूली छात्रा को टक्कर मारे जाने की खबर सामने आ रही है। यह हादसा दिबियापुर रोड स्थित दयालनगर बंबा के पास हुआ है।

औरैया: मिट्टी से भरे ट्रैक्टर ने स्कूली छात्रा को मारी टक्कर, छात्रा गंभीर रूप से घायल
Published By- Diwaker Mishra

औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट

औरैया/जनमत न्यूज़। उप्र के औरैया जनपद के फफूंद में मिट्टी से भरे ट्रैक्टर ने स्कूली छात्रा को टक्कर मारे जाने की खबर सामने आ रही है। यह हादसा दिबियापुर रोड स्थित दयालनगर बंबा के पास हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार हादसे में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई साथ ही उसकी साइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई है। राहगीरों ने एम्बुलेंस की मदद से घायल छात्रा को सीएचसी दिबियापुर भेजा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।