शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की विधिक कार्रवाई पूरी की जा रही है और पीड़िता को हर संभव न्याय दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
PUBLISHED BY MANOJ KUMAR

फतेहपुर से भीम शंकर की रिपोर्ट —

फतेहपुर/जनमत न्यूज। जनपद फतेहपुर में शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला ललौली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

पीड़िता ने आरोपी पर आरोप लगाया था कि उसने शादी का झांसा देकर लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण किया और बाद में शादी से मुकर गया। इतना ही नहीं, आरोपी द्वारा कथित रूप से महिला को ब्लैकमेल भी किया जा रहा था। आरोपी के शादी से इनकार करने के बाद पीड़िता ने डाई पीकर आत्महत्या का प्रयास किया था, जिसके बाद मामला गंभीर हो गया।

मामले की जानकारी मिलते ही उत्तर प्रदेश पुलिस की ललौली थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की विधिक कार्रवाई पूरी की जा रही है और पीड़िता को हर संभव न्याय दिलाने का प्रयास किया जाएगा।