महराजगंज: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला विवाहिता का शव, पिता ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप
उप्र के महराजगंज जनपद में संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे की कुंडी से विवाहिता का शव लटकता मिलने की सनसनीखेज खबर सामने आ रही है।
महराजगंज से नवीन मिश्रा की रिपोर्ट
महराजगंज/जनमत न्यूज़। उप्र के महराजगंज जनपद में संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे की कुंडी से विवाहिता का शव लटकता मिलने की सनसनीखेज खबर सामने आ रही है।
घटना महराजगंज के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बासपार कोठी गांव की है। सूचना पर फोरेंसिक टीम के साथ पुलिस की टीम भी पहुंची और कार्रवाई में जुट गई।
विधिक कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।


