प्रतापगढ़ में प्राइवेट बसकर्मियों की खुलेआम गुंडई, रोडवेज बस चालक को बीच सड़क पर पीटा
उप्र के प्रतापगढ़ जनपद में प्राइवेट बसकर्मियों की खुलेआम गुंडई की खबर सामने आ रही है। प्राइवेट बसकर्मियों ने रोडवेज बस चालक को बीच सड़क पर पीटा। वारदात नगर कोतवाली के भंगवा चुंगी चौराहा इलाके में हुई।
प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट
प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ जनपद में प्राइवेट बसकर्मियों की खुलेआम गुंडई की खबर सामने आ रही है। प्राइवेट बसकर्मियों ने रोडवेज बस चालक को बीच सड़क पर पीटा। वारदात नगर कोतवाली के भंगवा चुंगी चौराहा इलाके में हुई।
रोडवेज चालक ने बस को सड़क के बीच में खड़ा किया। बीच सड़क पर बस खड़े होने से अयोध्या प्रयागराज मार्ग पर जाम लग गया। PET परीक्षा केंद्र के बाहर जाम लगने से यातायात प्रभावित हुआ।
सूचना पाकर TSI अली अकबर व चौकी प्रभारी रमेश तिवारी मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना कंट्रोल रूम को देकर आवागमन शुरू कराया। रोडवेज चालक ने घटना की शिकायत पुलिस से की।



