हरदोई के नवागत जिलाधिकारी राहुल पांडे ने ग्रहण किया पदभार, विकास और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर

उप्र के हरदोई जनपद के नवागत जिलाधिकारी राहुल पांडे ने मंगलवार शाम को ट्रेजरी कार्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।

हरदोई के नवागत जिलाधिकारी राहुल पांडे ने ग्रहण किया पदभार, विकास और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर
Published By- Diwaker Mishra

हरदोई से सुनील कुमार की रिपोर्ट

हरदोई/जनमत न्यूज़। उप्र के हरदोई जनपद के नवागत जिलाधिकारी राहुल पांडे ने मंगलवार शाम को ट्रेजरी कार्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।

कार्यभार संभालने के बाद जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ संक्षिप्त चर्चा करते हुए जनपद की प्रशासनिक प्राथमिकताओं पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर लागू करना उनकी प्रमुख प्राथमिकता होगी।

जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को टीम भावना के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

साथ ही सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने और विकास कार्यों में गति बनाए रखने पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने अधिकारियों से अपने-अपने विभागों की जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करने की अपेक्षा की।।