औरैया: दिबियापुर के सर्राफा व्यापारी से मांगी 5 लाख की रंगदारी, दी जान से मारने की धमकी; एफआईआर दर्ज
उप्र के औरैया जनपद के थाना दिबियापुर क्षेत्र के भगवतीगंज स्टेशन रोड स्थित एक सर्राफा व्यापारी से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने और रकम न देने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है।
औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट
औरैया/जनमत न्यूज़। उप्र के औरैया जनपद के थाना दिबियापुर क्षेत्र के भगवतीगंज स्टेशन रोड स्थित एक सर्राफा व्यापारी से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने और रकम न देने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित व्यापारी ने थाना दिबियापुर में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भगवतीगंज स्टेशन रोड निवासी राजेश कुमार सोनी उर्फ राजा भइया उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष,राजेश कुमार सोनी उर्फ राजा भैयाजो जो राजा भइया ज्वैलर्स” नाम से सर्राफा कारोबार करते हैं, ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार सुबह लगभग 7:41 बजे उनके मोबाइल फोन पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को अमित यादव उर्फ गोगा बताते हुए पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी।
व्यापारी के अनुसार जब उन्होंने रंगदारी मांगने का कारण पूछा तो आरोपी ने कहा कि उनकी दुकान अच्छी चल रही है, इसलिए रुपये देने होंगे। आरोप है कि आरोपी ने खुद को दिबियापुर का निवासी बताते हुए धमकी दी कि यदि पैसे नहीं दिए गए तो अंजाम भुगतना पड़ेगा। इतना ही नहीं, पुलिस में शिकायत करने की बात कहने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
पीड़ित व्यापारी ने अपनी तहरीर में बताया कि उनकी दुकान “राजा भइया ज्वैलर्स” तथा उनके पुत्र गोविंदा सोनी की दुकान “पप्पू भइया घनश्याम भइया ज्वैलर्स” भगवतीगंज स्टेशन रोड पर स्थित हैं। व्यापारी ने आशंका जताई है कि आरोपी उनके परिवार और कारोबार को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
व्यापारी ने पुलिस को बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग पेन ड्राइव में उपलब्ध कराते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


