फर्रुखाबाद: झोला छाप डाक्टर ने युवती के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास, पुलिस ने किया गिरफ्तार

उप्र के फर्रुखाबाद जनपद में झोला छाप डाक्टर द्वारा युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास किए जाने की खबर सामने आ रही है। मामला जनपद के थाना मऊ दरवाजा क्षेत्र का है।

फर्रुखाबाद: झोला छाप डाक्टर ने युवती के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Published By- Diwaker Mishra

फर्रुखाबाद से वरुण दुबे की रिपोर्ट

फर्रुखाबाद/जनमत न्यूज़। उप्र के फर्रुखाबाद जनपद में झोला छाप डाक्टर द्वारा युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास किए जाने की खबर सामने आ रही है। मामला जनपद के थाना मऊ दरवाजा क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार झोला छाप डाक्टर सद्दाम मरीजों को गुमराह करने के लिए डाक्टर का कोट पहनकर हॉस्पिटल चलाता है। युवती सद्दाम हॉस्पिटल पर दवा लेने गई थी।

हिंदू युवती को अकेला देख चेकअप करने के बहाने डाक्टर सद्दाम अंदर ले गया और युवती से छेड़छाड़ कर दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती के विरोध करने पर झोला छाप डाक्टर सद्दाम ने युवती को छोड़ा।

घटना के बाद युवती परिजनो के साथ थाने पहुंची और सद्दाम के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी मुस्लिम युवक डाक्टर सद्दाम को मौके से हिरासत में ले लिया है।