चन्दौली में दामाद बना हैवान, ससुराल वालों को रॉड और लाठी-डंडों से दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

उप्र के चन्दौली जनपद में हैवान बने दामाद ने ससुराल में घुसकर कहर बरपा दिया। दामाद ने साथियों संग मिलकर ससुराल में परिजनों की बेरहमी से पिटाई की।

चन्दौली में दामाद बना हैवान, ससुराल वालों को रॉड और लाठी-डंडों से दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
Published By- Diwaker Mishra

चन्दौली से उमेश सिंह की रिपोर्ट

चन्दौली/जनमत न्यूज़। उप्र के चन्दौली जनपद में हैवान बने दामाद ने ससुराल में घुसकर कहर बरपा दिया। दामाद ने साथियों संग मिलकर ससुराल में परिजनों की बेरहमी से पिटाई की।

दामाद पर लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से दौड़ा- दौड़ा कर पीटने का आरोप है। घायल हालत में अस्पताल पहुंचे पीड़ितों ने अपनी आपबीती सुनाई है।

परिजनों का आरोप है कि दामाद का किसी दूसरी लड़की से चक्कर चल रहा था। विरोध करने और पुराने मुकदमे की रंजिश में दामाद ने वारदात को अंजाम दिया।

दामाद ने घर पहुंचकर महिलाओं और बुजुर्गों तक को नहीं बख्शा। डॉक्टर बोले - सभी की हालत सामान्य है। मामले को पुलिस कार्रवाई के लिए रेफर किया गया है। मामला अलीनगर थाना क्षेत्र के डेरवा कला गांव का बताया जा रहा है।