औरैया: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू

उप्र के औरैया जनपद की दिबियापुर थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया है।

औरैया: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू
Published By- Diwaker Mishra

औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट

औरैया/जनमत न्यूज़। उप्र के औरैया जनपद की दिबियापुर थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक औरैया के दिशा-निर्देशन में जनपद में वांछित, वारंटी, जिलाबदर एवं पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी तथा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक औरैया एवं क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक दिबियापुर के पर्यवेक्षण में थाना पुलिस टीम क्षेत्र में सक्रिय थी।

इसी दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि मुकदमा अपराध संख्या 281/2026 में वांछित आरोपी क्षेत्र में मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 23 अगस्त की रात करीब 11:46 बजे असैनी पुलिया के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मंगलम पोरवाल पुत्र अजय पोरवाल, निवासी राणानगर, कस्बा एवं थाना दिबियापुर, जनपद औरैया, उम्र करीब 26 वर्ष के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी के विरुद्ध थाना दिबियापुर में मु.अ.सं. 281/2026, धारा 69, 352 एवं 351(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज है। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राजीव कुमार, हेड कांस्टेबल 16 अनिल कुमार तथा कांस्टेबल 1097 मोहित कुमार शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि वांछित एवं अन्य अपराधों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।