औरैया: हाईटेंशन लाइन से छू गया लोहे का सरिया, गम्भीर रूप से झुलसे दो लोग
उप्र के औरैया जनपद में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो लोगों के गम्भीर रूप से झुलसने की खबर सामने आ रही है। घटना औरैया सदर कोतवाली क्षेत्र के निझाई चौकी क्षेत्र का है।
औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट
औरैया/जनमत न्यूज़। उप्र के औरैया जनपद में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो लोगों के गम्भीर रूप से झुलसने की खबर सामने आ रही है। घटना औरैया सदर कोतवाली क्षेत्र के निझाई चौकी क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार घर की तीसरी मंजिल पर चल रहे काम के लिए श्रमिक सरिया लेकर गया था। तभी सरिया हाईटेंशन लाइन से टच हो गया। सरिया के हाईटेंशन लाइन से टच होते ही श्रमिक झुलसने लगा। श्रमिक को झुलसता देख उसे बचाने के चक्कर में गृह स्वामी भी हाईटेंशन लाइन से करेंट की चपेट में आ गया।
आनन-फानन में श्रमिक व गृह स्वामी को जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों गम्भीर घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया।

Janmat News 
