घर में घुसे बदमाश, परिवार को बंधक बनाकर लाखों की लूट; खुलासे को तीन टीमें गठित
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के मलकपुर गांव में 4 से 5 अज्ञात बदमाशों ने एक घर में घुसकर परिजनों को बंधक बना लिया और नगदी व जेवरात लूटकर फरार हो गए।
Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
हरदोई से सुनील कुमार की रिपोर्ट —
हरदोई/जनमत न्यूज। जनपद में भोर के समय हुई एक सनसनीखेज वारदात ने इलाके में दहशत फैला दी। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के मलकपुर गांव में 4 से 5 अज्ञात बदमाशों ने एक घर में घुसकर परिजनों को बंधक बना लिया और नगदी व जेवरात लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मलकपुर गांव निवासी अनीस पुत्र नसीर के घर पर तड़के करीब 4 बजे बदमाशों ने धावा बोला। बताया जा रहा है कि बदमाश घर में घुसते ही परिवार के सदस्यों को अपने कब्जे में लेकर बंधक बना लिया। इसके बाद उन्होंने अलमारी की चाभियां लेकर घर में रखी करीब 30 हजार रुपये की नकदी और लाखों रुपये मूल्य के जेवरात लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई, जिसके बाद शाहाबाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ शाहाबाद और एएसपी पश्चिमी मार्तण्ड प्रकाश सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से विस्तृत जानकारी ली।
जांच के लिए फोरेंसिक टीम और सर्विलांस सेल को भी लगाया गया है, ताकि साक्ष्य एकत्र कर आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में तलाशी अभियान भी शुरू कर दिया है।
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि मामले के शीघ्र खुलासे के लिए एएसपी के नेतृत्व में तीन टीमें गठित की गई हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
घटना के बाद से गांव और आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।
Total Vote: 2
Yes
Total Vote: 10
Kolkata Knight Riders
This website uses cookies to enhance your browsing experience. By continuing to use this site, you consent to the use of cookies. Please review our Privacy Policy for more information on how we handle your data.