अलीगढ़: ट्रक के कुचलकर दरोगा समेत तीन की मौत, हिरासत में ट्रक चालक; जांच में जुटी पुलिस

उप्र के अलीगढ़ जनपद के थाना मडराक क्षेत्र के  आगरा रोड पर सोमवार दोपहर करीब दो बजे एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है।

अलीगढ़: ट्रक के कुचलकर दरोगा समेत तीन की मौत, हिरासत में ट्रक चालक; जांच में जुटी पुलिस
Published By- Diwaker Mishra

अलीगढ़ से अजय कुमार की रिपोर्ट

अलीगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के अलीगढ़ जनपद के थाना मडराक क्षेत्र के  आगरा रोड पर सोमवार दोपहर करीब दो बजे एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है।

यहां सड़क किनारे खड़े पति पत्नी और यूपी पुलिस में तैनात एक दारोगा को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मारते हुए पहियों तले कुचल दिया। इस हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

एक्सीडेंट की सूचना पर मंडराक पुलिस समेत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस नें तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए कार्रवाई शुरू की। पुलिस ट्रक चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुटी है।

घटनास्थल पर पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने बताया कि 17 अगस्त की दोपहर करीब 2:00 बजे थाना मंडराक क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई।

सूचना पर उनके द्वारा स्वयं मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया, जहां पुलिस की जांच में सामने आया कि एक तेज दफ्तर ट्रक नें सड़क की रॉन्ग साइड जाकर  सड़क किनारे खड़े होकर सब्जी बेच रहे एक दम्पति समेत तीन लोगों को कुचल दिया।

इस हादसे में मद्रास थाने पर तैनात एक दरोगा शिवम कुमार समेत एक  पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हुई है। ट्रक चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

घटनास्थल का मौका मुआयना करते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है।वही पुलिस द्वारा तीनों मृतकों के परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दे दी गई है। मामले में अग्रिम विवेचनात्मक करवाई की जा रही है।