चढ़ावा चोरी मामले के आरोपी को लेकर प्रतापगढ़ पहुंची अयोध्या पुलिस, करेगी बाइक की बरामदगी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले के आरोपी अविनाश शुक्ला को लेकर अयोध्या पुलिस उप्र के प्रतापगढ़ पहुंची है। पुलिस महेशगंज थाना क्षेत्र के बाबूपुर नरियावा गांव में अविनाश शुक्ला द्वारा कथित रूप से खरीदी गई एक बाइक की बरामदगी के लिए कार्रवाई कर रही है।
प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट
प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले के आरोपी अविनाश शुक्ला को लेकर अयोध्या पुलिस उप्र के प्रतापगढ़ पहुंची है। पुलिस महेशगंज थाना क्षेत्र के बाबूपुर नरियावा गांव में अविनाश शुक्ला द्वारा कथित रूप से खरीदी गई एक बाइक की बरामदगी के लिए कार्रवाई कर रही है।
पुलिस के अनुसार, रिमांड के दौरान अविनाश शुक्ला ने स्वीकार किया था कि उसने चोरी के पैसों से यह बाइक खरीदी थी। इसी जानकारी के आधार पर पुलिस अब बाइक बरामद करने के साथ-साथ उसकी अन्य जानकारियों के भी साक्ष्य जुटाएगी।
अविनाश शुक्ला प्रतापगढ़ के महेशगंज थाना क्षेत्र के बाबूपुर नरियावा का निवासी है। राम मंदिर चढ़ावा घोटाले में उसका नाम सामने आने के बाद अयोध्या पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। रिमांड के दौरान मिली जानकारी के आधार पर अब प्रतापगढ़ में यह आगे की कार्रवाई की जा रही है।


