चंदौली: युवक-युवती के प्रेम संबंध को लेकर विवाद, प्रेमी के घर पहुंचकर की मारपीट; महिला गंभीर घायल
उप्र के चंदौली जनपद में युवक-युवती के प्रेम संबंध को लेकर विवाद प्रेमी के घर पहुंचने की खबर सामने आ रही है। घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के बिसौरी गांव की है।
चंदौली से उमेश सिंह की रिपोर्ट
चंदौली/जनमत न्यूज़। उप्र के चंदौली जनपद में युवक-युवती के प्रेम संबंध को लेकर विवाद प्रेमी के घर पहुंचने की खबर सामने आ रही है। घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के बिसौरी गांव की है।
जानकारी के अनुसार नाराज युवती पक्ष ने प्रेमी के घर पहुंचकर मारपीट की एवं लाठी-डंडों से हमले में महिला गंभीर रूप से घायल कर दिया। मारपीट की इस घटना में अंजली (27 वर्ष) का हाथ और पैर टूट गया और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मारपीट में अन्य लोगों को भी मामूली चोटें आई हैं। विवाद प्रेमिका के प्रेमी के साथ रहने को लेकर हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


