औरैया: बिजली के तारों की चपेट में आने से राजकीय पक्षी सारस की मौत, वन विभाग ने किया अंतिम संस्कार
उप्र के औरैया जनपद के बेला थाना क्षेत्र के बेला-तरकौं मार्ग पर आज सोमवार सुबह करीब 6 बजे उत्तर प्रदेश के राजकीय पक्षी सारस की बिजली के हाई-टेंशन तारों की चपेट में आने से मौत हो गई।
औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट
औरैया/जनमत न्यूज़। उप्र के औरैया जनपद के बेला थाना क्षेत्र के बेला-तरकौं मार्ग पर आज सोमवार सुबह करीब 6 बजे उत्तर प्रदेश के राजकीय पक्षी सारस की बिजली के हाई-टेंशन तारों की चपेट में आने से मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और वन विभाग को सूचना दी। ग्रामीणों के अनुसार, सारस उड़ान भरते समय बिजली के तारों से टकरा गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन दरोगा विश्राम सिंह ने बताया कि वनरक्षक की टीम ने मृत सारस को अपने कब्जे में लेकर नियमानुसार सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार किया।
ग्रामीणों ने मांग की है कि वन्यजीवों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में बिजली के तारों की नियमित जांच कराई जाए तथा आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जाएं, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।


