रायबरेली: शादी में गया परिवार, पीछे से घर साफ; जेवर और नकदी के साथ शातिर चोर गिरफ्तार
उप्र के रायबरेली जनपद में शादी समारोह में शामिल होने गया परिवार जब वापस लौटा तो घर का ताला टूटा मिला।
रायबरेली से महताब खान की रिपोर्ट
रायबरेली/जनमत न्यूज़। उप्र के रायबरेली जनपद में शादी समारोह में शामिल होने गया परिवार जब वापस लौटा तो घर का ताला टूटा मिला। अलमारी से करीब 7 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण व 1 लाख 25 हजार रुपये नकद गायब थे। घटना कोतवाली नगर क्षेत्र के साकेत नगर की है।
पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए सर्विलांस और मुखबिर की मदद से 17 फरवरी को हनुमानपुर मोड़ के पास से आरोपी शंकर प्रसाद सोनी पुत्र रामप्रसाद, निवासी भरतपुरम पोस्ट रतापुर, थाना मिलएरिया जनपद रायबरेली को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी किए गए जेवरात और नकदी बरामद कर ली गई।
पूछताछ में आरोपी ने कर्ज में डूबे होने की बात स्वीकार करते हुए बताया कि परिवार के शादी में जाने की जानकारी मिलने पर उसने सुनियोजित तरीके से घर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

Janmat News 
