दिन दहाड़े जघन्य हत्या से दहला ललितपुर, छात्र को चाकुओं से गोंदकर दबंग फरार; एक आरोपी गिरफ्तार
उप्र के अमेठी जनपद के शहरी इलाके चौकाबाग़ में दिनदहाड़े एक बीफ़ार्मॉ छात्र की हुई जघन्य हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई।
ललितपुर से सूर्यकांत शर्मा की रिपोर्ट
ललितपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के अमेठी जनपद के शहरी इलाके चौकाबाग़ में दिनदहाड़े एक बीफ़ार्मॉ छात्र की हुई जघन्य हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल गंभीर रूप से घायल कोठा कर इलाज के लिए शहर के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां डाक्टरी परीक्षण के दौरान छात्र को मृतक घोषित कर दिया।
शहरी इलाके में हुई दिनदहाड़े हत्या की खबर जैसे ही पुलिस के आल्हा अधिकारियों को लगी वैसे ही पुलिस अधीक्षक अपर पुलिस अधीक्षक के साथ तमाम पुलिस बल और फोरेंसिक टीम ने अस्पताल और घटनास्थल का निरीक्षण किया और वहां से साक्ष्य संकलन किया।
बताया गया है कि यह हत्या की वारदात शराब की उस दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई, जहां छात्र की हत्या की घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस में घटनास्थल से सीसीटीवी फुटेज खंगाले और परिजनों को जल्द ही हत्यारों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।
हत्या का कारण स्पष्ट रूप से पता तो नहीं चल सका लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि जिस तरह घटना को अंजाम दिया गया या तो किसी युवती का चक्कर हो सकता है या फिर कोई लेनदेन का चक्कर हो सकता है।
हालांकि इस बात की कोई पुष्टि नहीं कर रहा की हत्या का कारण क्या है। यह भी जानकारी मिली है कि दबंगों के चाकू से किए गए हमले के बाद छात्र बचने के लिए शराब की दुकान में भी घुस गया था लेकिन दबंग हत्यारे ने उसे वहां से भी खींचकर बाहर निकाला और तब तक पिटाई की, जब तक वह मर नहीं गया।
फिलहाल हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की गई है, जबकि एक हत्यारे की गिरफ्तारी कर ली गई है। मृतक के सीने पर पिता का टैटू बना था जिस पर लिखा था "आई लव यू पापा"।
मिली जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मसोरा कला निवासी 25 वर्षीय भूपेंद्र उर्फ़ छोटू पुत्र लक्ष्मी प्रसाद अहिरवार सोमवार की शाम कारी 5:00 बजे अपने घर पर था और अपना काम कर रहा था।
बताया गया है कि इसी दौरान उसे किसी दोस्त का फोन आया और वह घर से पार्टी में जाने की कहकर निकल गया था लेकिन उसके बाद वह घर नहीं पहुंचा। यह भी जानकारी मिली है कि उसके साथ उसका कोई दोस्त रूपेश भी था।
रात्रि करीब 9 बजे जानकारी हुई की शहर के सागर रोड पर मोहल्ला चौका बाग़ स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर कुछ दबंगों ने एक युवक की चाकुओं से गोंदकर हत्या कर दी। यह घटना इस घटना की जानकारी जैसे ही सदर कोतवाली पुलिस को हुई वैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची।
गंभीर रूप से लहु-लुहान युवक को उठाकर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरी परीक्षण के दौरान उसे मृतक घोषित कर दिया। मृतक के पास से मिले मोबाइल से उसकी पहचान मसोरा कला निवासी भूपेंद्र और छोटू के रूप में हुई, जो अपने घर से किसी पार्टी में जाने की कहकर निकला था।
जैसे ही इस घटना की जानकारी मृतक के पिता लक्ष्मी प्रसाद पुत्र लक्ष्मण प्रसाद को हुई, वैसे ही पूरा परिवार अस्पताल पहुंच गया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। इस दौरान डॉक्टरों ने छात्रा को मृतक घोषित कर उसका शव मोर्चरी में रखवा दिया।
घटना की जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई पुलिस अमला के साथ मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां उन्होंने निरीक्षण किया और मृतक के परिजनों से बातचीत कर उन्हें हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।
इधर अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार, एसओजी तथा फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल चौका बाग़ पर पहुंचे, जहां उन्होंने घटना की जानकारी ली और शराब की दुकान में लगी सीसीटीवी फुटेज भी देखे।
पुलिस को मिले सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हत्यारों को चिन्हित किया गया और उनमें से अपर एसपी ने मंगलवार की सुबह तक एक हत्यारे की गिरफ्तारी की बात भी कही है।
इस मामले में मृतक के पिता द्वारा पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में बताया गया है कि सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद उसे जानकारी हुई कि उसकी पुत्र की हत्या करण कुशवाहा पुत्र ताराचंद कुशवाह निवासी मोहल्ला चौक बाग अजय अहिरवार पत्र राधेलाल निवासी ग्राम रघुनाथपुरा रूपेश साहू पुण्य प्रताप सिंह ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर एक षड्यंत्र के तहत कर दी है।
इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया अब उससे पूछना की जा रही है और इस पूछताछ में हत्या की असली वजह भी सामने आने का अनुमान लगाया जा रहा है। बताया गया है कि मृतक के सीने पर पिता का एक टैटू भी बना था जिस पर लिखा था "आई लव यू पापा", जो चर्चा का विषय बना हुआ है।
जब इस घटना के सीसीटीवी फुटेज देखे गए, तो उसमें स्पष्ट रूप से नजर आया की छात्र की हत्या करने जो बाइक पर सवार होकर आधा दर्जन से अधिक लोग आए थे, वह इतने बेख़ौफ़ थे, कि उन्हें शराब की दुकान पर मौजूद लोगों का डर भी नहीं लगा।
उन्होंने बाइक से उतरकर वहां खड़े छात्र भूपेंद्र उर्फ़ छोटू को पहले तो लात घुसो और पत्थरों से हमला कर जमकर पीटा और उसके बाद एक व्यक्ति बाइक से उतरकर अपने हाथ में चाकू लेकर आया और उसके शरीर पर चाकुओं से कई बार किये और चाकू अपने पीठ के पीछे छुप कर बाइक पर बैठकर वहां से रफू चक्कर हो गया।
इस सीसीटीवी फुटेज को देखने से ऐसा लग रहा था कि हत्यारे उसे ढूंढते हुए शराब की दुकान पर आए थे, क्योंकि पहले तो वह बाइक से सीधा जा रहे थे, लेकिन थोड़ी ही देर बाद उन्होंने बाइक मोडी और शराब की दुकान पर आकर छात्र की जघन्य तरीके से हत्या कर दी।
इससे यह भी अनुमान लगाया जा रहा था कि उन सभी के बीच इसके पहले घटना स्थल से थोड़े ही दूरी पर झगड़ा हुआ होगा और मृतक भाग कर शराब की दुकान पर जान बचाने के लिए आया होगा।
चार नामजद व अज्ञातों मामला दर्ज क़र एक की हुई गिरफ्तारी
पुत्र की हत्या के मामले को लेकर पिता लक्ष्मी प्रसाद द्वारा दिए गए शिकायती पत्र के आधार पर सदर कोतवाली पुलिस ने आरोपी करण कुशवाहा अजय अहिरवार रूपेश साहू पुण्य प्रताप सिंह के साथ अन्य अज्ञात साथियों के खिलाफ 191(2),191(3), 61(2), 103(1) 3(2)5 धाराओं में मामला पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने आरोपी पुण्य प्रताप सिंह की गिरफ्तारी की बात भी कही है।
दादी ने किया था लालन पालन
इस मामले में मृतक की दादी राजरानी ने रोते -विलखते बताया कि उसके छोटे पोते भूपेंद्र उर्फ़ छोटू की माँ की मौत बचपन में ही हो गई थी और उसके दो पोते है, जिनका लालन-पालन उसने ही बड़ी मेहनत लगन और कठिनाई की स्थिति में किया।
उसका पोता बी फार्मा की पढ़ाई करने के बाद डॉक्टरी की लाइन में जाना चाहता था, क्योंकि उसका पिता खुद एक छोटा-मोटा डॉक्टर है और गांव में मरीजों की दवाई करता है। उसका पोता सोमवार की शाम को 5:00 बजे किसी पार्टी में जाने की कह कर निकाला था और उसके बाद घर वापस नहीं आया, उसे अपने पोते की मौत की खबर मिली।
क्या कहा पिता ने
मृतक पिता लक्ष्मी प्रसाद का कहना है कि वह रोज की भांति सोमबार को भी महरौनी के ग्राम चढ़ऱउ स्थित अपनी अस्पताल पर चला गया था और रात को करीब 8:00 बजे अपने घर लौटा। जब वह घर लौटा,तो उसका बेटा घर नहीं था।
जिसके बारे में उसने परिजनों से पूछताछ की तो उसे पता चला कि वह किसी पार्टी में गया है। लेकिन इसके बाद उसे रात्रि करीब 9:00 बजे पुलिस के द्वारा सूचना मिली कि उसके बेटे की हत्या हो गई है। अब यह हत्या किसने की और क्यों कि उसे कोई जानकारी नहीं।
जब उसने सीसीटीवी फुटेज देखे तो उसे जानकारी हुई कि हत्या में करण कुशवाहा के साथ अन्य लोग भी शामिल है, जिन्होंने चाकुओं से गोंदकर उसके बेटे की हत्या कर दी।
एसपी का कहना है सोमवार की रात्रि कारी 9:00 बजे जैसे ही पुलिस को चौकाबाग़ की अंग्रेजी शराब की दुकान पर हुई हत्या की जानकारी मिली वैसे ही पुलिस घटना स्तर पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल ग्रामीण कोठा करात कल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया।
मृतक के मोबाइल से उसकी पहचान बी फार्मा के छात्र मसोरा कला निवासी भूपेंद्र उर्फ़ छोटू के रूप में हुई। इस मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक आरोपी पुण्य प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है हालांकि हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। उन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमों का गठन किया गया है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।



