अयोध्या: नवागत महंत शौर्य पांडेय को बनाया गया करमईया मंदिर का महंत, कंठी-चद्दर देकर दी गई मान्यता

उप्र के अयोध्या जनपद के नया घाट स्थित राम की पैड़ी पर करमईया मंदिर के साकेतवासी महंत केशव दास का गौलोक प्रस्थान होने के पश्चात् महंताई समारोह का आयोजन किया गया।

अयोध्या: नवागत महंत शौर्य पांडेय को बनाया गया करमईया मंदिर का महंत, कंठी-चद्दर देकर दी गई मान्यता
Published By- Diwaker Mishra

अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट

अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र के अयोध्या जनपद के नया घाट स्थित राम की पैड़ी पर करमईया मंदिर के साकेतवासी महंत केशव दास का गौलोक प्रस्थान होने के पश्चात् महंताई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे अयोध्या के संत महंतो ने विधि विधान पूर्व कंठी चादर देकर शौर्य पांडेय को करमईया मंदिर का नवागत महंत नियुक्त किया गया।

महंतो ने बताया की पूर्व महंत की लंबी बीमारी के बाद साकेतवास हो जाने के बाद वैष्णो कुल परंपरा के अनुसार बालक 'शौर्य दास' को उत्तराधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है।​ पूरे समाज के संतों, महंतों और अयोध्या के सभी गृहस्थ स्थान से जुड़े भक्तों ने सर्वसम्मति से शौर्य दास को महंत उत्तराधिकारी के रूप में चयनित किया है और वैष्णव परंपरा के अनुसार उन्हें कंठी-चद्दर देकर मान्यता दी है।

महंतो ने कहा कि ​शौर्य दास अभी बालक हैं, अतः वे भ्रमित न हों या किसी बहकावे में न आएं, इसके लिए स्थान के प्रबंधन हेतु 'मनोज कुमार पांडे लल्ला' को उनके साथ अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। ​

मनोज कुमार पांडे लल्ला को मुख्य कार्य स्थान की देखरेख करना और बालक 'शौर्य दास' का मार्गदर्शन करते हुए स्थान की उन्नति में प्रयास करना होगा।

नवागत महंत शौर्य पांडेय ने कहा की आज मुझे करमईया मंदिर की जिम्मेदारी दी गयी है, जिसका मै पालन करूँगा। भगवान जी की सेवा, गौ सेवा, संत सेवा, करता रहूँगा और निरंतर मंदिर को उचाईयो पर ले जाने का कार्य करूँगा और ठाकुर जी की सेवा करता रहूँगा।