UP DGP का बड़ा ऐलान, कांवड़ यात्रा पर पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट; खुराफातियों पर होगी सख्त कार्रवाई

उप्र के पुलिस महानिदेशक (DGP) ने बड़ा ऐलान किया है। DGP ने कहा है कि कांवड़ यात्रा पर पूरे यूपी में हाई अलर्ट रहेगा। DGP बरेली मंडल और मुरादाबाद मण्डल के सभी नौ जिलों की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।

UP DGP का बड़ा ऐलान, कांवड़ यात्रा पर पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट; खुराफातियों पर होगी सख्त कार्रवाई
Published By- Diwaker Mishra

बरेली से अनूप रायजादा की रिपोर्ट

बरेली/जनमत न्यूज़। उप्र के पुलिस महानिदेशक (DGP) ने बड़ा ऐलान किया है। DGP ने कहा है कि कांवड़ यात्रा पर पूरे यूपी में हाई अलर्ट रहेगा। DGP बरेली मंडल और मुरादाबाद मण्डल के सभी नौ जिलों की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।

DGP ने कहा जीरो इंसिडेंट, जीरो एक्सीडेंट सरकार का लक्ष्य रहेगा। खुराफात करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। अराजक तत्व किसी कीमत पर नहीं बख्शे जाएंगे। उन्होंने बताया पुलिस और प्रशासन को कड़े निर्देश दिए गए हैं।

बरेली सर्किट हाउस में हुई इस समीक्षा बैठक में कहा गया संवेदनशील इलाकों पर विशेष निगरानी रहेगी। कांवड़ मार्ग पर मांसाहारी होटल बंद रहेंगे। शराब की दुकानों पर भी प्रतिबंध रहेगा।

पूरे सावन माह तक निर्देश लागू रहेंगे। श्रद्धालुओं की आस्था का पूरा ध्यान रखा जाएगा।  प्रशासन सख्ती से पालन कराएगा। नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई होगी। यह आदेश पूरे प्रदेश में लागू होंगे। महिला कावड़ियों के लिए भी खाने-पीने रहने की व्यवस्था होगी।