बलिया: मनाई गई स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तारकेश्वर पांडे की 116वीं जयंती, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
उप्र के बलिया जनपद के पूर्व सांसद एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित तारकेश्वर पांडे की 116वीं जयंती पर सतीश चंद्र कॉलेज के चौराहे पर स्थित उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जनपद के संभ्रान्त लोगों ने उन्हें याद किया।
बलिया से गणेश तिवारी की रिपोर्ट
बलिया/जनमत न्यूज़। उप्र के बलिया जनपद के पूर्व सांसद एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित तारकेश्वर पांडे की 116वीं जयंती पर सतीश चंद्र कॉलेज के चौराहे पर स्थित उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जनपद के संभ्रान्त लोगों ने उन्हें याद किया।
जिसमें सतीश चंद्र कॉलेज के प्राचार्य वैकुंठ नाथ पांडे, पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रवक्ता जयप्रकाश पांडे, एलडी स्कूल के प्रिंसिपल अशोक मिश्रा, कलेक्ट्रेट बलिया से रिटायर्ड मानसरोवर पांडे, वरिष्ठ साहित्यकार जनार्दन राय, शिव कुमार मिश्रा के साथ अन्य बहुत सारे गणमान्य लोगों उपस्थित रहे।




