औरैया: होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दौरान पूरी तरह सतर्क नजर आया प्रशासन, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

उप्र के औरैया जनपद में होमगार्ड भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष और सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया।

औरैया: होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दौरान पूरी तरह सतर्क नजर आया प्रशासन, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
Published By- Diwaker Mishra

औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट  

औरैया/जनमत न्यूज़। उप्र के औरैया जनपद में होमगार्ड भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष और सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। पुलिस उप महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, जिलाधिकारी औरैया एवं पुलिस अधीक्षक औरैया ने संयुक्त रूप से विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, अभ्यर्थियों की चेकिंग और परीक्षा कक्षों की व्यवस्थाओं को परखा। साथ ही संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अधिकारियों ने कहा कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई जाएगी, जिसके लिए पर्याप्त पुलिस बल और मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।