बरेली: पत्नी और उसकी दो बहनों ने पति की प्रेमिका को बीच सड़क पर पीटा, वीडियो वायरल
उप्र के बरेली जनपद के चौपुला चौराहे पर एक पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी और उसकी दो बहनों ने पति की प्रेमिका की बीच सड़क पर जमकर पिटाई कर दी जिसका वीडियो वायरल हो गया है।
बरेली से अनूप रायजादा की रिपोर्ट
बरेली/जनमत न्यूज़। उप्र के बरेली जनपद के चौपुला चौराहे पर एक पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी और उसकी दो बहनों ने पति की प्रेमिका की बीच सड़क पर जमकर पिटाई कर दी जिसका वीडियो वायरल हो गया है।
इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के कारण चौराहे पर भारी भीड़ जमा हो गई और ट्रैफिक व्यवस्था बाधित हो गई। मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस ने बमुश्किल बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया।




