राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष पहुंचीं अयोध्या, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से किया संवाद
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबिता सिंह चौहान आज अयोध्या जनपद पहुंचीं। उन्होंने सर्किट हाउस में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से संवाद किया।
अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट
अयोध्या/जनमत न्यूज़। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबिता सिंह चौहान आज अयोध्या जनपद पहुंचीं। उन्होंने सर्किट हाउस में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से संवाद किया।
इस दौरान महिला आयोग की अध्यक्ष महिलाओं की स्थिति, समस्याओं और रोजगार की जानकारी ली। साथ ही पूरा बाजार ब्लॉक में आयोजित तिरंगा यात्रा में भी शामिल हुईं।
अयोध्या पहुंचकर सबसे पहले उन्होंने रामलला मंदिर और हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किया। महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा- महिलाओं की स्थिति लगातार बेहतर हो रही है। स्वयं सहायता समूहों से महिलाएं 25 से 30 हजार रुपये प्रतिमाह तक कमा रही हैं।
महिलाएं परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के साथ पतियों के रोजगार में भी सहयोग कर रही हैं। सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकती हैं, जागरूक महिलाएं इसका लाभ उठा रही हैं।
पुलिस की भूमिका पर कहा- शिकायत के बाद जांच में समय लगता है, सात साल से कम सजा वाले कुछ मामलों में तत्काल गिरफ्तारी नहीं होती, फिर भी पुलिस बेहतर काम कर रही है।




