फर्रुखाबाद: बाइक ने दो कावरियों के मारी टक्कर, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने कुचला; दोनों की मौत

उप्र के फर्रुखाबाद जनपद में गंगा जल भरकर जा रहे 2 कावरियों की मार्ग दुर्घटना में मौत होने की खबर सामने आ रही है।

फर्रुखाबाद: बाइक ने दो कावरियों के मारी टक्कर, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने कुचला; दोनों की मौत
Published By- Diwaker Mishra

फर्रुखाबाद से वरुण दुबे की रिपोर्ट  

फर्रुखाबाद/जनमत न्यूज़। उप्र के फर्रुखाबाद जनपद में गंगा जल भरकर जा रहे 2 कावरियों की मार्ग दुर्घटना में मौत होने की खबर सामने आ रही है।

मिली जानकारी के नुसार सामने से आ रही तेज रफ्तार अपाचे बाइक ने कावरियों के टक्कर मारी। बाइक की टक्कर लगते ही कावरिया गिर गए, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने दोनों कावरियों को कुचल दिया जिससे मौके पर ही दोनों की दर्दनाक मौत हो गई।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल लोहिया भेजा। कांवरिये मैनपुरी के दन्नाहार थाने के गांव जगपुरा के निवासी थे। घटना कोतवाली मोहम्दाबाद के हवाई पट्टी सकबाई की है।