मामूली विवाद में दो पक्षों में मारपीट, अधेड़ की मौत से गांव में सनसनी
चारपाई में बकरी के टकरा जाने की बात को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई।
बलरामपुर/जनमत न्यूज। थाना कोतवाली उतरौला क्षेत्र के ग्राम सभा बढ़या पकड़ी के गोगाथर गांव में रविवार को छोटे-से विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। चारपाई में बकरी के टकरा जाने की बात को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई।
इस घटना में अधेड़ हनीफ गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बचाने की कोशिशों के बावजूद उनकी दर्दनाक मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही थाना कोतवाली उतरौला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पुलिस ने घटनास्थल की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
अचानक हुई इस घटना से पूरे गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।


