लखीमपुर खीरी: पुलिस मुठभेड़ में लुटेरे गिरफ्तार; लूट की बाइकें, मोबाइल व अन्य सामग्री बरामद

उप्र के लखीमपुर खीरी जिले के कोतवाली लखीमपुर सदर पुलिस और थाना खीरी पुलिस की संयुक्त पुलिस टीम ने मुठभेड़ के बाद सक्रिय लुटेरा गैंग के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है।

लखीमपुर खीरी: पुलिस मुठभेड़ में लुटेरे गिरफ्तार; लूट की बाइकें, मोबाइल व अन्य सामग्री बरामद
Published By- Diwaker Mishra

लखीमपुर खीरी से लोकेंद्र प्रताप सिंह की रिपोर्ट

लखीमपुर खीरी/जनमत न्यूज़। उप्र के लखीमपुर खीरी जिले के कोतवाली लखीमपुर सदर पुलिस और थाना खीरी पुलिस की संयुक्त पुलिस टीम ने मुठभेड़ के बाद सक्रिय लुटेरा गैंग के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार बदमाशों में थाना ईसानगर क्षेत्र के हसनपुर कटौली निवासी सादान और महताब तथा सदर कोतवाली क्षेत्र के सिकटिहा निवासी रेहान शामिल हैं। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जिन्हें अस्पताल भेजा गया है।

बदमाशों के कब्जे से लूट की बाइकें, मोबाइल, नगदी, अवैध तमंचे और चाकू बरामद हुए हैं। कार्रवाई थाना कोतवाली सदर और थाना खीरी पुलिस की संयुक्त टीम ने की। आपको बता दें कि बीते दिनों एक व्यक्ति से इन लुटेरों ने सड़क दी थी लूट की घटना को अंजाम

इस घटना के खुलासे को लेकर पुलिस टीम सक्रिय कदम उठाते हुए मुखबिर की सूचना पर जब घेराबंदी कर पकड़ने की कोशिश की तो लुटेरों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्यवाही में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर फायरिंग की तो दो लुटेरों के पैर में गोली लगने से घायल हो गए।

घायल बदमाशों के पास से अवैध तमाचा, लूटी हुई मोटरसाइकिल नगदी सहित अन्य सामन बरामद करते हुए पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया है फिलहाल पुलिस आगे की विधिक कार्यवाही में जुट गई है।