फतेहपुर: पुरानी रंजिश में युवक की पीट-पीटकर हत्या, बचाने पहुंचे माता-पिता गंभीर रूप से घायल
उप्र के फतेहपुर जनपद में पुरानी रंजिश में युवक की पीट-पीटकर हत्या किए जाने की खबर सामने आ रही है। घर में घुसकर दबंगों ने हमला किया और लाठी-डंडों से बेरहमी से युवक को पीटा, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
फतेहपुर से भीमशंकर की रिपोर्ट
फतेहपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के फतेहपुर जनपद में पुरानी रंजिश में युवक की पीट-पीटकर हत्या किए जाने की खबर सामने आ रही है। घर में घुसकर दबंगों ने हमला किया और लाठी-डंडों से बेरहमी से युवक को पीटा, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार जनपद के हुसैनगंज के रहिमालन गांव में पुरानी रंजिश में युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घर में घुसकर दबंगों ने हमला किया और लाठी-डंडों से बेरहमी से युवक को पीटा, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
इस दौरान बेटे को बचाने पहुंचे माता-पिता भी गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मृतक के चाचा की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपियों की तलाश जारी है।

Janmat News 
