फतेहपुर में वृहद रोजगार मेले का हुआ आयोजन, 41 कंपनियों में बेरोजगार युवाओं को मिली नौकरी
उत्तर प्रदेश सरकार बेरोजगार युवाओं को रोजगार देकर आत्मनिर्भर बनाने हेतु लगातार रोजगार मेले आयोजित कर रही है।
फतेहपुर से भीमशंकर की रिपोर्ट
फतेहपुर/जनमत न्यूज़। उत्तर प्रदेश सरकार बेरोजगार युवाओं को रोजगार देकर आत्मनिर्भर बनाने हेतु लगातार रोजगार मेले आयोजित कर रही है। इसी क्रम में आज जिला सेवायोजन कार्यालय फतेहपुर द्वारा आईटीआई परिसर फतेहपुर में वृहद रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद के प्रभारी मंत्री अजीत सिंह पाल पहुंचे। इस रोजगार मेला में निजी क्षेत्र की 41 से अधिक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय, प्रदेश व जनपद स्तर की कम्पनियों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है।
जिसमें डिक्सन, जैगुवार, ब्लिंकित, इंटरफेस माइको सिस्टम लि, एलीमेन्ट्स कन्सल्टेन्ट प्रा.लि., टाटा मोटर्स पंतनगर, यू.पी.पी.सी.एल., हैवेल्स बजाज कैपिटल इन्श्योरेन्स ब्रोकिंग प्रा.लि., रिलायन्स मार्ट ए जिओ.,भारतीय जीवन बीमा निगम आदि कंपनियों द्वारा 12000 से 25000 तक प्रतिमाह वेतन पर योग्य अभ्यर्थियों को चयनित कर सेवायोजित किया गया।
प्रभारी मंत्री ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र व विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को ऋण वितरण किया है। रोजगार मेला परिसर में नव निर्माण के नौ वर्ष के उपलक्ष्य में सरकारी विभागों के स्टालों का भी प्रदर्शन किया गया ताकि सरकार की संचालित योजनाओं की जानकारी मिल सकें।

Janmat News 
