बांदा: लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले दो अभियुक्त 24 घंटे में गिरफ्तार, छिनैती के रुपए व स्कूटी बरामद
उप्र के बांदा जनपद के थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा 24 घण्टे के भीतर छिनैती की घटना को अंजाम देने वाले 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
बांदा से आशीष सागर दीक्षित की रिपोर्ट
बांदा/जनमत न्यूज़। उप्र के बांदा जनपद के थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा 24 घण्टे के भीतर छिनैती की घटना को अंजाम देने वाले 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से छिनैती के रुपए, बैंक के दस्तावेज व घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की गई है।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के नेतृत्व मे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 14.05.2026 को थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में छिनैती की घटना को अंजाम देने वाले 02 अभियुक्तों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया है।
गौरतलब हो कि दिनांक 13.05.2026 को थाना गिरवां क्षेत्र के ग्राम छिबाँव के रहने वाले विवेक तिवारी के साथ 02 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा स्कूटी से आकर बैंग व नगद रुपये की छीनने की घटना को अंजाम दिया गया।
जिसके सम्बन्ध में तत्काल थाना कोतवाली नगर पर अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्तों की पहचान व गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन कर सीसीटीवी फुटेज, यक्ष एप व मुखबिर की सूचना पर 02 अभियुक्तों को मेडिकल कॉलेज बांदा के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है।
अभियुक्तों से कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा जुर्म स्वीकार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से छिनैती के 03 हजार रुपये, इंडियन बैंक की पास बुक व घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद हुई है।
गिरफ्तार अभियुक्त अमन पुत्र रामनारायण निवासी पोड़ाबाग अलीगंज थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा व सार्थक पुत्र अशोक निवासी कालूकुआं थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा हैं।

Janmat News 
