बुलंदशहर: चांदपुर रोड के सूर्य नगर में मकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
उप्र के बुलंदशहर के नगर कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर रोड स्थित सूर्य नगर कॉलोनी में एक मकान में भीषण आग लग गई। घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था।
बुलंदशहर से सत्यवीर सिंह की रिपोर्ट
बुलंदशहर/जनमत न्यूज़। उप्र के बुलंदशहर के नगर कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर रोड स्थित सूर्य नगर कॉलोनी में एक मकान में भीषण आग लग गई। घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था।
पड़ोसियों ने घर से धुआं उठते देखा तो तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
आग लगने से घर में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया। राहत की बात ये रही कि उस समय घर में 5 गैस सिलेंडर रखे थे, जिनमें से 2 भरे हुए थे। गनीमत रही कि सिलेंडरों तक आग नहीं पहुंची, वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था।




