शाहजहांपुर: पूरा भुगतान लेने के बाद भी गिरवी जेवर वापस नहीं करने का आरोप, पीड़ित ने लगाईं पुलिस से गुहार
उप्र के शाहजहांपुर जनपद के थाना सदर बाजार क्षेत्र में एक व्यक्ति ने बंडा निवासी गोपाल वर्मा पर उसकी स्वर्गीय पत्नी के सोने के जेवर गिरवी रखकर उधार ली गई रकम का मूलधन और ब्याज सहित पूरा भुगतान प्राप्त करने के बावजूद जेवर वापस न करने का आरोप लगाया है।
शाहजहांपुर से राजीव कुमार शुक्ला की रिपोर्ट
शाहजहांपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के शाहजहांपुर जनपद के थाना सदर बाजार क्षेत्र में एक व्यक्ति ने बंडा निवासी गोपाल वर्मा पर उसकी स्वर्गीय पत्नी के सोने के जेवर गिरवी रखकर उधार ली गई रकम का मूलधन और ब्याज सहित पूरा भुगतान प्राप्त करने के बावजूद जेवर वापस न करने का आरोप लगाया है।
पीड़ित राजीव कुमार शुक्ला ने थाना सदर बाजार पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
आरोप है कि 25 जनवरी 2026 को मूलधन और ब्याज सहित कुल 54,600 रुपये ऑनलाइन भुगतान कर दिए गए, लेकिन भुगतान के बाद भी चूड़ियां वापस नहीं की गईं।
इसी तरह 18 मार्च 2025 को उनकी पत्नी ने लगभग 9.300 ग्राम वजन की एक जोड़ी सोने की झुमकी गिरवी रखकर 40 हजार रुपये उधार लिए थे। इस झुमकी के बदले भी 9 अप्रैल 2026 को मूलधन और ब्याज सहित 47,800 रुपये का ऑनलाइन भुगतान किया गया। इस प्रकार दोनों जेवरों के बदले कुल 1,02,400 रुपये का भुगतान किए जाने का दावा किया गया है।
प्रार्थना पत्र के मुताबिक, 12 जुलाई को रूपा शुक्ला का आकस्मिक निधन हो गया। इसके बाद उनके पुत्र सार्थक शुक्ला ने बैंक स्टेटमेंट की जांच की तो जेवरों के लेनदेन और भुगतान की जानकारी सामने आई।
आरोप है कि 31 अक्टूबर को सार्थक ने गोपाल वर्मा से फोन पर जेवर वापस मांगे। इस पर गोपाल ने कथित तौर पर बताया कि झुमकी चौक स्थित एक सुनार के यहां गिरवी रखी है और उसे छुड़ाने के लिए 30 हजार रुपये देने होंगे।
परिवार का आरोप है कि 1 नवंबर 2026 को सार्थक शुक्ला चौक स्थित सुनार के पास पहुंचा और 30 हजार रुपये देकर झुमकी प्राप्त की, लेकिन घर लाकर जांच करने पर झुमकी मूल जेवर से अलग प्रतीत हुई। इससे परिवार को जेवर बदलने और धोखाधड़ी किए जाने की आशंका है।
राजीव कुमार शुक्ला ने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, मूल जेवरों का पता लगाने तथा संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।



