संभल में अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश, चोरी की 12 बाइक बरामद; तीन आरोपी गिरफ्तार
उप्र के संभल जनपद के थाना रजपुरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
संभल से रामव्रेश यादव की रिपोर्ट
संभल/जनमत न्यूज़। उप्र के संभल जनपद के थाना रजपुरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की 12 मोटरसाइकिल, उनके कटे हुए पार्ट्स और बाइक काटने में इस्तेमाल होने वाली ग्राइंडर मशीन बरामद की गई है,
उत्तर प्रदेश के जनपद संभल में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी मनोज कुमार रावत के कुशल निर्देशन में थाना रजपुरा पुलिस टीम ने वाहन चोर गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 12 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की हैं। इनमें 9 स्प्लेंडर, एक होंडा साइन, एक टीवीएस राइडर और एक हीरो डीलक्स बाइक शामिल है.
इसके अलावा पुलिस ने मोटर साइकिलों के कटे हुए पार्ट्स और बाइक काटने में इस्तेमाल होने वाली ग्राइंडर मशीन भी बरामद की है. गिरफ्तार आरोपी अंतरराज्यीय वाहन चोरी गैंग से जुड़े हुए हैं। मामले में पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी है.



