बुलंदशहर: पुलिस मुठभेड़ में 50 हज़ार का इनामी बदमाश ढेर, नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म व हत्या में था वांछित
उप्र के बुलंदशहर जनपद के गुलावठी में पुलिस मुठभेड़ के दौरान 50 हज़ार के इनामी बदमाश के ढेर होने की खबर सामने आ रही है।
बुलंदशहर से सत्यवीर सिंह की रिपोर्ट
बुलंदशहर/जनमत न्यूज़। उप्र के बुलंदशहर जनपद के गुलावठी में पुलिस मुठभेड़ के दौरान 50 हज़ार के इनामी बदमाश के ढेर होने की खबर सामने आ रही है।
मिली जानकारी के अनुसार बदमाश नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना में वांछित था। बदमाश का एक साथी अंधेरा का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा।
बदमाश के कब्जे से अवैध पिस्टल, भारी मात्रा में जिन्दा व खोखा कारतूस एवं बाइक बरामद हुई है। दो बदमाशों के साथ पुलिस की यह मुठभेड़ बुलन्दशहर गुलावठी रोड पर ग्राम छपरावत के पास हुई।
मृत बदमाश की पहचान मोनू पुत्र राकेश निवासी ग्राम फतेहपुर जादौन थाना चोला जनपद बुलन्दशहर के रुप में हुई हैं। मुठभेड़ में स्वाट टीम में नियुक्त उपनिरीक्षक संदीप कुमार एवं का। नरेन्द्र कुमार घायल हुए है।
गुलावठी कोतवाल धर्मेन्द्र कुमार शर्मा व प्रभारी निरीक्षक सिकन्द्राबाद शैलेन्द्र प्रताप सिंह के बुलेट प्रूफ जैकेट में गोली लगी। बदमाश के विरुद्ध जनपद गौतमबुद्ध नगर, बुलन्दशहर, जीआरपी बरेली, जीआरपी अलीगढ़ में कई मुकदमे दर्ज थे।




