संभल में दर्दनाक सड़क हादसा, बस की टक्कर से बैलगाड़ी सवार दो लोगों की मौत; दो गंभीर घायल

उप्र के संभल जनपद के थाना जुनावई क्षेत्र में बदायूं-गुन्नौर मार्ग पर अजीमपुर मोड़ के पास सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

संभल में दर्दनाक सड़क हादसा, बस की टक्कर से बैलगाड़ी सवार दो लोगों की मौत; दो गंभीर घायल
Published By- Diwaker Mishra

संभल से रामव्रेश यादव की रिपोर्ट

संभल/जनमत न्यूज़। उप्र के संभल जनपद के थाना जुनावई क्षेत्र में बदायूं-गुन्नौर मार्ग पर अजीमपुर मोड़ के पास सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सिकंदराबाद डिपो की रोडवेज बस ने सड़क पर जा रही बैलगाड़ी में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बैलगाड़ी पर सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलने पर थाना जुनावई पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जुनावई ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.

पूरा मामला जूनावई थाना क्षेत्र के अजीजपुर मोड के पास का है. दोनों मृतक पिता पुत्र धनीपुर गांव के रहने वाले हैं.  सिकंदराबाद डिपो की बस संख्या UP-78-HT-9712 के चालक ने सड़क पर जा रही एक बैलगाड़ी में पीछे से टक्कर मार दी है।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बैलगाड़ी पर सवार दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही थाना जुनावई पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को पुलिस की मदद से उपचार के लिए सीएचसी जुनावई पहुंचाया गया।

अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों घायलों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान धीरेंद्र पुत्र सत्यराम, उम्र करीब 42 वर्ष, तथा सुमित पुत्र धीरेंद्र, निवासी ग्राम धनीपुर, थाना जुनावई, जनपद संभल, के रूप में हुई है.

बताया जा रहा है कि दोनों मृतक अपने गांव से बैलगाड़ी के माध्यम से बालू लेने के लिए रामघाट  जा रहे थे। इसी दौरान अजीजपुर मोड़ के पास पीछे से आ रही सिकंदराबाद डिपो की बस ने बैलगाड़ी में टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मृतकों की पहचान होने के बाद पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को अपने कब्जे में ले लिया है, जबकि बस चालक को हिरासत में लेकर आवश्यक पूछताछ की जा रही है.

पुलिस के मुताबिक, घटना के संबंध में अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है। हादसे के बाद भी मौके पर यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो रही है। फिलहाल क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था संबंधी कोई समस्या नहीं है.

पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और हादसे से संबंधित अन्य आवश्यक साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद दोनों शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। घटना के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और गांव में भी शोक का माहौल है.

मृतक के परिजन ने बताया कि मेरे पापा और छोटे पापा दोनों बैलगाड़ी लेकर रेता भरने के लिए गए थे और तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बैलगाड़ी को टक्कर मार दी और मेरे बड़े पापा और मेरा भाई दोनों मौके पर खत्म हो गए.

मृतक सुमित के मामा ने बताया की हमारा भांजा और हमारे  बहनोई दोनों किसी कार्य से बैलगाड़ी लेकर जा रहे थे तो रास्ते में अजीजपुर मोड पर तेज रफ्तार रोडवेज बस में है पीछे से टक्कर मार दी जिससे हमारे बहनोई और भांजे की मौके पर मौत हो गई, और मौके पर ही एक बैल की भी मृत्यु हो गई.

जूनावई थाना प्रभारी धीरज कुमार नागर ने बताया कि सूचना मिली थी कि अजीजपुर मोड़ पर एक रोडवेज बस ने बैलगाड़ी में पीछे से टक्कर मार दी है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

हादसे में बैलगाड़ी में सवार दो व्यक्ति, जो पिता-पुत्र थे, गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों को उपचार के लिए जूनावई सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने परिजनों को हादसे की सूचना देकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है,